परवेज अख्तर/सिवान : नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला राम नगर ओवर ब्रिज स्थित राज डिजिटल स्टूडियो में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान के छत के सहारे प्रवेश कर लगभग 70 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान मालिक को इसकी जानकारी सोमवार को हुई जब वे दुकान खोलने पहुंचे। दुकान खोलते ही देखा कि अंदर के सारे सामान बिखरे पड़े हैं। इसकी सूचना उन्होंने नगर थाना में दी,। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। दुकान मालिक पैगंबरपुर निवासी राज अहमद ने बताया कि मेरा दुकान राज डिजिटल स्टूडियो व टूर एंड ट्रेवल्स के नाम से ओवर ब्रिज समीप है। रविवार की रात दुकान का छत जो टीन का है उसे तोड़ कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसकी जानकारी सोमवार को हुई जब मैं दुकान खोलने पहुंचा तो देखा की सारे सामान बिखरा हुआ था तब मैं इसकी सूचना नगर थाना को दी। चोरों ने एक कैमरा, 15 हजार रुपए नगद व अन्य सामानों की चोरी की है। नगर थाना में आवेदन दे दिया गया हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि चोरी पर रोक लगाने में पुलिस नाकाम है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…