परवेज अख्तर/सिवान: आरपीएफ ने सोमवार को 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस के जनरल कोच से 48 पीस शराब बरामद किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से शराब लाई जा रही है। सूचना पाकर ट्रेन में जांच की गई तो ट्रेन के जनरल कोच में लावारिस हालत में ब्लू रंग के कपड़े से बंधा पड़ा हुआ सामना देखा गया। जब यात्रियों से पूछताछ कि गई तो किसी ने कुछ नहीं बताया। इसके बाद जब थैला खोलकर देखा गया तो उसमें 48 पीस शराब पाया गया जिसकी बाजार में कीमत करीब 8580 रुपए है। वहीं बरामद शराब को जीआरपी को सिपूर्द कर दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…