हुसैनगंज में सिटी राइड ने तीन लोगों को रौंदा एक की मौत, दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया मामा चक्की के पास तेज रफ्तार सिटी राइट ने तीन लोगों को रौंद दिया. जिसमें घटनास्थल पर एक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान छाता निवासी स्वर्गीय बिगू राम का पुत्र सुदामा कुमार और घायल दीपू कुमार और रंजीत कुमार बताया जा रहे हैं. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुदामा मामा चाची के पास ढलाई का काम कर रहा था और खाना खाने के लिए घर गया हुआ था.

घर से खाना खा कर लौटने के दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित सिटी राइड ने उसे रौंद दिया. जिसके बाद दो बाइक सवार रंजीत और दीपू सीवान जा रहे थे. उन्हें भी सिटी सिटीराइड ने रौंद दिया. इधर घटना के बाद दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां सूचना पर पहुंची हुसैनगंज थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

चार भाइयों में सबसे छोटा था मृतक

मृतक सुदामा अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था जो अविवाहित था और वह परिवार का पालन पोषण के लिए मजदूरी का काम करता था. मृतक के तीन भाई राज किशोर, छोटे और किशोर जो गांव पर ही रह कर मजदूरी का काम करते हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026