गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज टाउन थाने में में तैनात होमगार्ड जवान ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। होमगार्ड जवान ने सरकारी रायफल से खुद को गोली मारकर घटना को अंजाम दिया। टाउन थाने में घटना के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसपी आनंद कुमार को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर एसपी समेत तमाम वरीय अधिकारी थाने पहुंचकर जवान के खुदकुखी के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
सैप जवान ने थाने में गोली मारकर की खुदकुशी
इससे पहले दिसंबर 2020 में सासाराम के नौहट्टा थाना में पदस्थापित सैप जवान ने परिवारिक कलह से थाने के बैरक में ही गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक वैशाली जिला का शिवकुमार ओझा बताए जा रहे हैं। घटना का कारण रिवारिक विवाद बताया जा रहा है। जवान खुदकुशी के दिन ही घर पर छुट्टी बिताकर वापस अपने बैरक लौटा था। जवान की छुट्टी 22 दिनों का सेंक्शन था लेकिन वो छः दिन में ही आ गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…