परवेज़ अख्तर/सिवान : कर्मचारियों को लेकर सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। नगर परिषद में पदस्थ कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अपनी 11 सूत्री मांग की है। बिहार लोकल बॉडीज इम्पलाईज फेडरेशन व बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के संयुक्त आह्वान पर गुरूवार से नगर परिषद कर्मी सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ व ग्यारह सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण कामकाज ठप रहा। इससे लोगों को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ा। कर्मियों के कार्यबहिष्कार के कारण लोग कार्यालय तो पहुंचे, लेकिन काम नहीं होने के कारण मायूस होकर लौटना पड़ा। बता दें कि अनिश्चितकालीन हड़ताल के पूर्व संध्या पर बुधवार को नगर परिषद के कर्मियों ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया था। स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के सचिव किशन लाल ने कहा कि जब तक सरकार संघ की मांगों को पूरा नहीं करती है तो वें लोग हड़ताल पर हीं रहेंगे। बताया कि बुधवार काे हीं कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र सौंपकर हड़ताल की सूचना दे दी गई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…