Categories: जिला

शहादत दिवस पर याद किये गए समाजसेवी नेता जगदेव बाबू

परवेज़ अख्तर/सिवान : शहर के व्हाइट हाउस में गुरूवार को सदस्यता अभियान को सफल बनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष परमात्मा राम ने की। सर्वप्रथम समाजसेवी नेता जगदेव बाबू के शहादत दिवस पर उनके तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी सह हरसिद्धि के विधायक राजेंद्र कुमार तथा प्रभारी प्रदीप यादव द्वारा संयुक्तरूप से प्रखंडवार सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। इस दौरान सभी प्रखंडों के लिये प्रभारियों को नियुक्त किया गया। साथ हीं प्रखंडों में अधिक से अधिक सदस्श् बनाने के लिये पंचायतवार रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई। जिलाध्यक्ष परमात्मा राम ने बताया कि शरीफ खान को गुठनी, चंद्रमा प्रसाद को दरौली, विजय कुशवाहा को आंदर, शैलेंद्र यादव को जीरादेई, उमेश यादव को मैरवा, अजय चौहान को नौतन, गजाधर सिंह को बड़हरिया पूर्वी, कमलेश कुमार प्रसाद को सिवान सदर, डब्लू खान को हुसैनगंज, ई. शैलेंद्र यादव को हसनपुरा, ओसिहर यादव को रघुनाथपुर, नंदजी राम को सिसवन, राजेश्वर यादव को दारौंदा, बहारन मांझी को पचरूखी, मुन्ना शाही को महाराजगंज नगर, चंद्रिका राम को भगवानपुर हाट, अशोक राय को बसंतपुर, बिपिन कुशवाहा को लकड़ी नबीगंज, लड्डन खान को महाराजगंज, कृष्णा देवी को सिवान नगर, तुलसी पड़ित को मैरवा नगर तथा लीलावती गिरी को बड़हरिया पश्चिम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। बैठक में पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी, विधायक हरिशंकर यादव, सीमा यादव, जिला प्रवक्ता उमेश कुमार, संजय यादव समेत अन्य राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024