छपरा

सिविल सर्जन ने पीएचसी पानापुर का किया औचक निरीक्षण

छपरा: सिविल सर्जन डां० माधवेश्वर झा एवं डीपीएम अरविंद कुमार ने संयुक्त रुप से बुधवार को पीएचसी पानापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों पदाधिकारियों ने अस्पताल की व्यवस्था को लेकर कर्मियो को जमकर फटकार लगायी एवं  कार्यसंस्कृति में सुधार लाने की हिदायत देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। सीएस एवं डीपीएम बुधवार की सुबह करीब ग्यारह बजे अस्पताल पहुँचे एवं निरीक्षण शुरु कर दिया ।इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने ओपीडी, दवा भंडार गृह, प्रसव कक्ष, टीकाकरण कक्ष, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं व उपस्करो की जांच की।

जांच के क्रम में सीएस जैसे ही दवा भंडारगृह में पहुँचे तो देखा कि दवाओं का भंडारण बेतरतीब ढंग से किया गया है वही टीकाकरण कक्ष में कई सामान यत्र तत्र बिखरे पड़े हैं। यह देख दोनो पदाधिकारी बिफर गये एवं मौके पर उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद सीएस ने कर्मियों के वेतन भूगतान व उपस्करो आदि की स्थित का भी जायजा लिया। सीएस डा० माधवेश्वर झा ने बताया कि अस्पताल के हेड कलर्क बिना सूचना के अनुपस्थि पाए गए जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026