छपरा: जिले के सारण थाना क्षेत्र के रसौली पश्चिम टोले म आयी एक बारात में आरकेस्ट्रा के दौरान असलहा लहराते हुए हुड़दंग मचा रहे दो युवको को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक उसी गांव के विकास कुमार सिंह एवं रीतेश कुमार बताए जाते हैं. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात रसौली पश्चिम टोला निवासी दशरथ महतो की पुत्री की बारात आयी थी. द्वारपूजा के बाद बारात गांव के कचहरी भवन में ठहरी थी।
इसी बीच वहां विकास एवं रीतेश पहुँच गये एवं फरमाईसी गीत बजाने का दबाव बनाने लगे . बारातियों द्वारा विरोध किए जाने पर वे हाथ में कट्टा लहराते हुए स्टेज पर चढ़ गए एवं नर्तकियों के साथ अभद्रता करने लगे .इसी बीच किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी .सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुँचे एवं दोनों को कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया।प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर दोनो को जेल भेजा जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…