Categories: पटना

बिहार के स्‍कूलों में नौवीं की परीक्षा 26 फरवरी से, मैट्रिक की तर्ज पर किए जाएंगे इंतजाम

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से जुड़े सभी सरकारी और निजी स्‍कूलों में नौवीं की परीक्षा 26 फरवरी से शुरू होगी। पहली बार नौवीं की परीक्षा का संयोजन सीधे बिहार बोर्ड कर रहा है। इसके लिए बोर्ड ने ही कार्यक्रम निर्धारित किया है। नौवीं की परीक्षा सभी छात्र-छात्रा अपने स्‍कूल में ही देंगे, लेकिन इसकी मॉनिटरिंग सीधे बोर्ड की ओर से होगी। यह परीक्षा 3 मार्च तक चलेगी। वहीं चार मार्च को प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। नौंवी की परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में किया जाएगा। इसके लिए 22 फरवरी तक राज्य के अधिकांश जिलों में परीक्षा सामग्री भेज दी जाएगी।

मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा की तर्ज पर किए जा रहे इंतजाम

बिहार बोर्ड के स्‍कूलों में नौवीं की वार्षिक परीक्षा इस बार मैट्रिक सेंटअप परीक्षा की तर्ज पर ली जाएगी। इसका मकसद छात्र-छात्राओं के साथ ही पूरी व्‍यवस्‍था को एक साल पहले ही मैट्रिक परीक्षा के लिए तैयार करना है। इस परीक्षा में करीब 15 लाख छात्र-छात्रा शामिल होंगे। सभी जिलों से परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्‍या की बाबत जानकारी जुटा ली गई है।

परीक्षा सामग्री को सुरक्षि‍त रखने की जिम्‍मेदारी स्‍कूल की

छात्र-छात्राओं की संख्‍या के मुताबिक प्रश्‍न पत्र बोर्ड ने ही तैयार कराए हैं। अब प्रश्‍न पत्र जिलों में भेजे जा रहे हैं। आज यह काम पूरा हो जाने की उम्‍मीद है। परीक्षा के लिए प्रश्‍न पत्र के साथ ओएमआर उत्‍तर पुस्तिका भी सभी जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालयों में भेजी जा रही है। डीईओ इसे संबंधित स्‍कूलों को उपलब्‍ध कराएंगे। परीक्षा सामग्री को सुरक्षित रखने की जिम्‍मेदारी जिला शिक्षा कार्यालय और स्‍कूल प्रशासन को दी गई है।

स्‍कूल स्‍तर पर ही होगी कॉपी की जांच

नौवीं की परीक्षा छात्र-छात्रा अपने स्‍कूल में ही देंगे। इस परीक्षा की कॉपियों की जांच स्‍कूल के स्‍तर से ही होगी। रिजल्‍ट भी स्‍कूल के स्‍तर पर ही तैयार किया जाएगा। बिहार के स्‍कूलों में इस बार केवल नौवीं और दसवीं के छात्र ही परीक्षा दे रहे हैं। अन्‍य कक्षाओं में बच्‍चों को बिना परीक्षा अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026