परवेज़ अख्तर/सिवान : शुक्रवार को एसपी नवीन चंद्र झा ने अपने सभागार में सभी पुलिस पदाधिकारियों संग क्राइम मीटिंग का आयोजन किया। मीटिंग के दौरान एसपी ने जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी पुलिस पदाधिकारी की क्लास लगाते हुए उन्हें कई दिशा निर्देश दिए। एसपी ने सभीथाना में लगातार बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं पर थाना प्रभारी को निरंतर क्षेत्र में गश्त के साथ गहनता से जांच करने का निर्देश दिया। इसके बाद सभी थानाध्यक्षों को एस ड्राइव में तेजी लाने का निर्देश दिया। एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि कांडों का निष्पादन और बढ़ाने की आवश्यकता है। छह माह के जो भी पुराने केस हैं उनका निष्पादन करने को सभी को बोला गया है। मीटिंग में लूट व हत्या कांडों में जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने को कहा गया है। मीटिंग में एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय, इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित, इंस्पेक्टर मंजू सिंह आदि मौजूद थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…