Siwan News

जावेद हत्याकांड में पुलिस 12 घंटे बाद भी खाली हाथ

पुलिस ने कहा परिजनों ने नहीं दी है लिखित शिकायत

परिजनों ने कहा मिट्टी मजल में है व्यस्त

मृतक के अपराधिक इतिहास का हवाला देकर टरका रही है पुलिस

परवेज़ अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के बबन पान भंडार के ठीक सामने वाली गली शेख मोहल्ले में गुरुवार की देर रात अपराधियों ने पुरानी किला पोखरा निवासी मोहम्मद जावेद मियां की निर्मम हत्या शातिर अपराधियों द्वारा कर दी गई थी। उधर 12 घंटे बीत जाने के बाद भी नगर थाना की पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। जिस कारण आगे की कार्रवाई की जा सके।बतादें कि जिस इलाके में मोहम्मद जावेद मियां की बेरहमी से हत्या की गई है वह इलाका पुलिस की फाइलों में अपराधियों का शरण स्थलीय माना जाता है। यहां गौर करने की बात तो यह है कि शहर में इतनी बड़ी घटना हो गई परंतु अभी तक स्थानीय पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज तो दूर की बात है।अपराधियों की पहचान करने में भी नाकाम साबित हो रही है। नगर थाना पुलिस द्वारा बोला जा रहा है कि परिजनों के तरफ से अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है कि जिस आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा सके।उधर परिजनों का कहना है कि हम सभी मृतक की शव का मिट्टी मजल में व्यस्त हैं। जिस कारण थाने को लिखित आवेदन नहीं दिया गया। बतादें शुक्रवार को जावेद का मिट्टी मजल स्थानीय कब्रिस्तान में दिया गया। वहीं देर शाम तक मामले में परिजनों की तरफ से कोई भी लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। घटना को अंजमा किसने दिया यह फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जानकारी लेने में जुटी है। बता देगी मृतक जावेद का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अहमद अली ने बताया कि मृतक के पीठ में चार गोली मारी थी, जबकि गर्दन में चाकू से वार किया गया था। देर रात घटनास्थल पर एसडीपीओ व नगर थाना के पदाधिकारी ने पहुंच कर जांच की थी। मौके से पुलिस ने चार खोखा बरामद किया था। जो 9 एमएम पिस्टल का है। वहीं इस मामले में पुलिस ने फिलहाल कुछ भी बताने से इन्कार करते हुए आवेदन का हवाला दिया। उधर नगर थाना पुलिस का कहना है कि जावेद पर भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। बहर हाल चाहे जो हो जावेद को अपराधी द्वारा बेरहमी से गोली व चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया गया लेकिन पुलिस के रवैए से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस इस कांड को मृतक का अपराधिक इतिहास का हवाला देकर टालमटोल कर रही है।

धक्का मुक्की व चाकू बाजी के बाद दौड़ाकर मारी चार गोली

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अपनी जांच में यह मान रही है कि जावेद के साथ पहले नोकझोक होने के बाद अपराधियों ने उस पर चाकू से वार किया होगा इसके बाद भागने के क्रम में उसे दौड़ाकर पीछे से पीठ में चार गोली मार दी। भागने के क्रम में ही वह मखुदम सराय लहेरा टोली में जाकर गिर गया।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026