Siwan News

जेवरात साफ करने के बहाने गहने पर ही कर दिया हाथ साफ

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के सिसवन थाने के चैनपुर ओपी क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में शनिवार की सुबह करीब 10.30 बजे मुबारकपुर गांव निवासी बासुदेव यादव के घर एक ठग खुद को गहना की सफाई करने वाला बता कर गहने ही लेकर चलता बना। इसके बाद जब ठग फरार हो गया तो पीड़िता ने शोर मचाया लेकिन जब तक ग्रामीण वहां पहुंचते ठग फरार हो गया था। मामले में बताया जाता है कि बासुदेव यादव की पत्नी सावित्री देवी अपने घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर एक ठग उनके घर में प्रवेश कर गया और गहने साफ करने की बात कह बारी-बारी से गहने मांगना शुरू कर दिया। इसके बाद सावित्री ने घर में रखे सभी गहने लाकर उसे दे दिए। सबसे पहले चांदी के गहने सफाई की। उसके बाद सोने के गहने साफ करने लगे। सफाई करने के क्रम में ही ठग ने सावित्री देवी से पानी गर्म करके लाने को कहा। सावित्री देवी जैसे ही पानी गर्म करने घर में गई वह सभी गहना लेकर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार एक लाख से अधिक के गहने ठग लेकर फरार हुआ है। ठग बासुदेव यादव के घर जाने से पहले मुबारकपुर गांव के ही ऋषि तिवारी की पत्नी से पूजा के बर्तन एवं गहना साफ करने की बात कर रहा था जिसे उन्होंने मना कर दिया। सूचना पर एएसआई अनितलाल यादव घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की और ठगों को पकड़ने में जुटी थी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024