Siwan News

लड्डन की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

परवेज़ अख्तर/सिवान :- होमगार्ड जवान वाशिंद्र नाथ पांडेय हत्याकांड मामले में नामजद अभियुक्त अजहरुद्दीन बेग उर्फ लड्डन मियां की जमानत याचिका पर शनिवार को सुनवाई हुई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अवधेश कुमार दुबे की अदालत में याचिका पर सुनवाई की गई। लड्डन की ओर से अधिवक्ता नवीन कुमार श्रीवास्तव ने जमानत अर्जी पर बहस करते हुए अदालत का ध्यान आकृष्ट कराया कि लड्डन इस मामले में निर्दोष है तथा वह घटना के समय जेल में बंद था। अभियोजन की ओर से सहायक अपर लोक अभियोजक रवींद्रनाथ शर्मा ने उक्त जमानत याचिका पर आपत्ति दर्ज करते हुए अदालत को बताया कि मामले में अभी केस डायरी नहीं आई है। जब तक केस डायरी नहीं आ जाती है मामले में सुनवाई उचित नहीं होगी। दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात अदालत ने मामले में केस डायरी तलब की है। ज्ञात रहे कि हुसैनगंज थाना के मरकन गांव निवासी होमगार्ड जवान वाशिंद्र नाथ पांडेय मंडलकारा से ड्यूटी कर अपने घर जा रहे थे, तभी रास्ते में घर के समीप घात लगाकर हमलावरों ने गोली मारकर वाशिंद्र नाथ पांडेय की हत्या कर दी थी। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने अजरुद्दीन बेग उर्फ लड्डन को भी अप्राथमिक अभियुक्त बनाया है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024