परवेज़ अख्तर/सिवान :
स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत गुरुवार को शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर सभापति सिंधु सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी कपिलदेव कुमार, पार्षद लीसा लाल, रंजना श्रीवास्तव समेत अन्य पार्षदों ने शहर के जेपी चौक पर झाडू लगाकर व कचरा का उठाव कर शहरवासियों को जागरुकता के लिए संदेश दिया। अपने संबोधन में नगर सभापति ने कहा कि शहर की स्वच्छता रैंकिग को ऊपर लाने को लेकर शहर में अभियान चलाकर सफाई का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर के लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने शहरवासियों से कचरे को जहां-तहां नहीं फेंक कर इसके लिए डस्टबिन का प्रयोग करने की अपील की। बता दें कि स्वच्छता रैंकिग टीम अगले महीने यानी मार्च में शहर में आएगी। जो शहर की साफ-सफाई, शौचालय एवं कचरे का निष्पादन का जायजा लेगी। उक्त कार्य नगर परिषद द्वारा सही पाए जाने पर ही शहर स्वच्छता रैंकिग में अव्वल आ सकता है। नहीं तो पिछले वर्ष की तरह फिर फिसड्डी बनकर रह जाएगा। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि सफाई के प्रति शहरवासी धीरे-धीरे जागरूक हो रहे हैं। लोग अब कचरे को सड़क पर काफी कम मात्रा में फेंक रहे हैं। जबकि पहले सड़क पर काफी संख्या में लोग कचरा फेंक देते थे। सफाई के प्रति नगर परिषद शहरवासियों को जागरूक करने का कार्य कर रहा है। मौके पर पार्षद व नगर परिषद के कर्मी मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…