Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

प्रशासन की पहल पर हुई खांढ की सफाई, किसानों की फसल बर्बाद होने से बची

परवेज अख्तर/सिवान :- प्रशासन की पहल पर पड़ौली वातायन स्कूल के समीप खांढ़ कटवाकर जल निकासी कराया गया. जल निकासी होते ही किसानों की धान की फसल बर्बाद होने से बच गयी.जिससे किसानों में खुशी देखी गयी. बताया जाता है कि लोगों के विरोध प्रदर्शन के पश्चात पड़ौली वातायन स्कूल के समीप पचरूखी सीओ और हसनपुरा सीओ की मौजूदगी में खांढ़ कटवाकर जल निकासी करायी गई. जलनिकासी होने से पड़ौली, फलपुरा, बरियारपुर, मछौता, मछौती और पड़ौली के टोला गाँव में किसानों के खेतों में धान की फसल दिखने लगी है.

जल निकासी के बाद खेतों में धान की फसल बच जाने से किसानों में खुशी की लहर है. किसानों ने पचरूखी और हसनपुरा अंचल प्रशासन को धन्यवाद दिया है. बताते चलें कि शनिवार को धान की फसल डूबने से नाराज किसानों ने पड़ौली वातायन स्कूल के समीप एनएच 531 को जाम कर विरोध प्रदर्शन किय था. मौके पर पहुँचे पचरूखी सीओ और हसनपुरा सीओ ने खांड़ कटवाकर जल निकासी की व्यवस्था करायी. खुशी जाहिर करने वालो में विजय शंकर दूबे, बाहरन मांझी, उमाकांत पांडेय, संदीप सिंह, गोबिंद साह, श्रीराम दूबे, सरोज मिश्र, रामदेव प्रसाद, नंदलाल सिंह, बीगू मियां, खाजांटी साह सहित सैकड़ों किसान शामिल रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026