परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा प्रखंड के अरंडा पंचायत के वार्ड संख्या सात में जलजमाव की समस्या को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंच विरोध प्रदर्शन किया था. साथ ही बीडीओ व सीओ को लिखित आवेदन देकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की थी. शनिवार की देर शाम बीडीओ डॉ दीपक कुमार सिंह व अंचलाधिकारी प्रभात कुमार ने समस्या स्थल पहुंचकर जांच की. लोगों ने बताया है कि जल निकासी नहीं होने से घरों में पानी घुस गया है.
अत्यधिक वर्षा होने पर सड़कों पर तीन, चार फुट पानी जमा हो जाता है. छोटे बच्चों को इस जलमय सड़क को पार करने में सोचना पड़ रहा है. इस दौरान बीडीओ श्री सिंह ने कहा कि जल निकासी के लिए हम कागजी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हैं जो लोग सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए हुए है. उनपर कर्रवाई की जाएगी. मौकै पर बीसीओ शम्भु कुमार, स्थानीय थाने के सअनि सुधीर साह व अन्य पुलिस बल व सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…