आसमान में छाये बादल मौसम हुआ खुशनुमा, बादल देख किसान हुए चिंतित

परवेज अख्तर/सिवान: सुबह आसमान में छाए काले बादलों ने किसानों से माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी. ठंडी हवाएं चलने और हल्की बूंदाबांदी के बावजूद किसानों के माथे पर पसीने की बूंदे छलकने लगी. किसानों को डर था कि यदि बारिश हो गई तो खेतों में तैयार सब्जी की फसल व आम की फसल को जबरदस्त नुकसान हो जाएगा. दोपहर होते-होते आसमान साफ हो गया और धूप खिल उठी. इसके बाद ही किसानों ने राहत की सांस ली. हालांकि किसानों की परेशानी अभी पूरी तरह से दूर नहीं हुई है. मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई है. पिछले करीब एक सप्ताह से क्षेत्र में काफी गर्मी पड़ रही थी. शुक्रवार की सुबह आसमान में छाए काले बादल और बूंदाबांदी के बीच चली ठंडी हवाओं ने गर्मी से काफी राहत दी.

इस दौरान अधिकतम तापमान में भी करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा. तापमान में आई इस गिरावट के कारण दिनभर लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. उधर, आसमान में छाए बादल और बारिश की संभावना के चलते किसानों की परेशानी बढ़ गई है. क्षेत्र के किसान शेख अब्दुल्लाह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, सुभाष राय, झब्बल राय आदि का कहना है कि आसमान में छाये बादलों को देखकर लगता है कि बारिश हो सकती है. अगर बारिश हुई तो खेतों में तैयार लौकी, नेनुआ, तिरोई, करेला, कुमड़ा की फसल पूरी तरह से तबाह हो जाएगी और तैयार फसल सड़ सकती है. इससे किसानों के साल भर की कमाई पर पानी फिर जाएगा. किसानों का कहना है कि यदि मौसम शीघ्र साफ नहीं हुआ, तो किसानों की गाढ़ी कमाई पर पानी फिर जाएगा. मौसम के अचानक बदले मिजाज से किसानों में मायूसी ही छा गयी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026