सिसवन में सनकी कुत्ते ने अलग-अलग गांवों में चार लोगों को काटा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के गयासपुर एवं ट्रेनवा माधोपुर में एक सनकी कुत्ता ने दो लोगों को काट लिया. जिनका इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया. मिली जानकारी के मुताबिक गयासपुर निवासी आकाश कुमार एवं मुन्ना महतो, जबकि ट्रेनवा माधोपुर के अनिल कुमार सिंह को सनकी कुतों ने काट कर बुरी तरह घायल कर दिया. इसके अलावे बखरी में भी एक सनकी कुता ने शिवम साह को काट लिया.

सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया. इधर एंटी रैबीज इंजेक्शन के अभाव में कई लोग प्राइवेट दवा दुकानों से इंजेक्शन खरीद कर लगवाने पर विवश हो रहे हैं. इस संदर्भ में स्वास्थ्य कर्मी शंभू सिंह ने बताया कि इंजेक्शन समय-समय पर मिलते रहता है. लेकिन फिलहाल खत्म हो गया है. मांग की गई है, जल्द ही इंजेक्शन का स्टॉक आ जायेगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026