Categories: पटना

बिहार में ओमिक्रॉन संक्रमित मिलने के बाद एक्शन में आए CM….बुलायी बैठक…ले सकते हैं कुछ बड़ा निर्णय

पटना: देश में ओमिक्रॉन के सैंकड़ों मामले सामने आने के बाद अब बिहार में भी इससे जुड़ा एक मामला प्रकाश में आया है. राजधानी पटना में ओमिक्रॉन संक्रमित एक व्यक्ति की पुष्टि होने के बाद अब राज्य सरकार ने इससे निपटने और कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए आगे के उपायों पर चर्चा के लिए शुक्रवार शाम बैठक करेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सजग है. ताजा अपडेट और अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए शुक्रवार शाम एक बैठक होगी जिसमें सीएम भी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि अब तक जो बिहार में स्थिति है वह अन्य राज्यों की तरह नहीं है. हम पूरी स्थति पर नजर रख रहे हैं. किस प्रकार से और सावधानियां बरती जाएँ और क्या तैयारी करनी है इस पर बैठक में चर्चा होगी. राज्य के विद्यालयों में ऑनलाइन पढाई अनिवार्य रूप से शुरू करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बैठक में सारे मुद्दों पर चर्चा होगी।

दरअसल ओमिक्रॉन बिहार में भी दस्‍तक दे चुका है. दिल्‍ली से पटना लौटे शख्‍स को गुरुवार को ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया है. इसके बाद शुक्रवार को बि‍हार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. वहीं कोरोना के मामलों में भी तेजी देखी गई है. गुरुवार तक राज्य में कोरोना के 333 मामले सामने आ चुके थे. इसमें सबसे ज्यादा पटना में संक्रमित मिले हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026