परवेज अख्तर/सिवान: गुरुवार को अनुमंडल परिसर में एसडीएम कक्ष में जमीन विवाद से संबंधित जटिल मामलों के निष्पादन के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम रामबाबू बैठा और एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय ने संयुक्त रूप से मामलों का निष्पादन किया। इस दौरान जमीन विवाद के कुल आठ मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार के बाद एसडीएम ने बताया कि सभी मामलों की क्रमबद्ध सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की बातों को अच्छे से सुना गया। इस दौरान दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर जमीन विवाद के सभी आठों मामलों का निष्पादन मौके पर किया गया। मौके पर सदर सीओ ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, नगर इंस्पेक्टर जयप्रकाश पड़ित, जीरादेई थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…