Siwan News

आधी आबादी को हक दिलाने का काम सीएम ने किया है: भारती मेहता

परवेज अख्तर/सिवान : जिला परिषद सभागार में सोमवार को जदयू महिला समागम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं जदयू प्रदेश प्रवक्ता भारती मेहता ने महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए कहा कि जब तक महिलाएं सशक्त नहीं होंगी तब तक सशक्त समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती। आधी आबादी को उसके हक एवं उपयोगिता का बोध कराने काम माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। उसी का नतीजा है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी परचम लहरा रही हैं। इस अवसर पर मेहता ने सरकार के द्वारा महिला विकास के लिए किये जा रहे सभी कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। इससे पहले जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव ने समागम में आए अतिथियों को शॉल, बुके व माला पहना स्वागत किया। दारौंदा विधायक कविता सिंह के प्रतिनिधि के रूप में विधान सभा क्षेत्र के दोनों प्रखंडों की महिला अध्यक्षों ने अतिथियों को शॉल व माला पहना अभिनंदन किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाज सुधार वाहिनी के उपाध्यक्ष देवंती देवी ने कहा कि इसी सरकार ने महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया। इसका असर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में देखने को मिला। 65 फीसदी से अधिक महिलाएं विभिन्न पदों पर चुनाव जीत कर जनप्रतिनिधि की भूमिका निभा रही हैं। उपाध्यक्ष माधवी सिंह ने कहा कि महिला प्रताड़ना, घरेलू हिंसा पर भी नियंत्रण हुआ है। अब महिला अपने आप को असुरक्षित नहीं समझा रही है। पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष वीणा यादव ने कहा कि सरकार ने साइकिल योजना चलाकर बेटियों को सशक्त बनाने का काम किया। इससे जो बेटियां घर से बाहर पढ़ने के लिए नहीं निकलती थीं, वह शान से स्कूल जा रही हैं। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शफ्क बानो, प्रेमलता देवी, डॉ. प्रतिमा रजक, रीता सिंह, जल श्रमिक उपाध्यक्ष पिंकी सहनी, मंजू देवी, शकुंतला देवी ने महिला सशक्तिकरण पर और नीतीश कुमार द्वारा महिला हित में किये जा रहे कार्यो पर अपनी अपनी बातें रखीं। समागम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि भारती मेहता ने की। मंच संचालन जिप अध्यक्ष संगीता यादव ने किया। मौके पर जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, महिला जिलाध्यक्ष सुशीला देवी, वरिष्ठ नेता अजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, मुर्तुजा अली कैसर, मंसूर आलम, राजेश्वर चौहान, मीडिया संयोजक निकेश चंद्र तिवारी, राज्य परिषद सदस्य शंभू प्रसाद, अनिता कुशवाहा, निभा सिंह, जिला पार्षद सुशीला देवी, पिंकी देवी, उमा देवी, नंद लाल राम, असरफ अंसारी, लाल बाबू प्रसाद,मोहन राजभर, हमीद खान, सोहन राम, विजय कुशवाहा, मुर्तुजा पैगाम, अमितेश प्रताप सिंह, सुनील कुमार, संदेश महतो, जय नाथ ठाकुर, मनोज सिंह, लालबाबू कुशवाहा,जिला पार्षद दुर्गावती देवी, गुड़िया देवी कुंज बिहारी सिंह, मुरली पटेल, राकेश बिहारी सिंह,सत्येंद्र भारती, प्रभुनाथ साह, राज कुमार ठाकुर सहित सभी प्रखंडों की महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी व महिलाएं शामिल थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026