Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मूर्ति बरामदगी के लिए हर व्यक्ति से पुलिस कर रही अलग अलग पूछताछ

परवेज अख्तर/सिवान : मुख्यालय स्थित रामजानकी मंदिर से मूर्ति की चोरी मामले में दूसरे दिन भी पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिल पाई है,पुलिस सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच करने में जुटी है। रामजानकी मंदिर से राम एवं सीता की मूर्ति की चोरी की घटना ने लोगों एवं मंदिर समिति के सदस्यों के बीच कई अनसुलझे प्रश्न खड़े कर दिए हैं। तीन दिनों से यानी पिछले गुरुवार से मंदिर में रहने वाले एक साधु का नहीं आना तथा दारौंदा बाजार पर उस साधु को देखा जाना सबको आश्चर्य में डाल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दारौंदा बाजार पर रहकर मंदिर में नहीं जाना, मौन धारण करने वाले बाबा चंदन मिश्रा के बिस्तर पर रखे मंदिर की चाबी गायब होना, मुख्य दरवाजे के गेट का ताला बिना तोड़े मंदिर में प्रवेश करना, इन बातों पर तरह-तरह की चर्चा होने लगी है। इस चोरी में कैसे मुख्य गेट का दरवाजा खुला इस पर गंभीरता से पुलिस जांच करने में जुटी है। इस संबंध में महाराजगंज एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि मंदिर मे लोगों से चोरी के बारे में अलग-अलग जानकारी ली गई है। इसी पर गहराई से जांच की जा रही है। विदित हो कि शनिवार की रात दारौंदा मुख्यालय स्थित बीआरसी के समीप रामजानकी मंदिर परिसर सें रामजानकी की मूर्ति चोरों ने चुरा ली। इसके बाद दारौंदा थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर, इंस्पेक्टर अकिल अहमद, एसडीपीओ संजय कुमार सहित विभिन्न पदाधिकारी ने जायजा लिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026