पटना: योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उन्हें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के दर्जन भर से ज्यादा मुख्यमंत्री उपस्थित रहे. योगी ने जब सीएम पद की शपथ ली तब मंच पर बैठे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी विनम्रता से सबके आकर्षण के केंद्र बन गये। नतमस्तक हो गए मुख्यमंत्री नीतीश।
दरअसल, योगी आदित्यनाथ ने जब सीएम पद की शपथ ली तब वे अपनी जगह पर जाकर बैठ गये. इस दौरान मंच के एक हिस्से में अन्य मुख्यमंत्रियों के साथ बैठे सीएम नीतीश अपनी जगह से उठे और योगी की ओर बढ़ गये. उन्होंने आत्मीय भाव से योगी आदित्यनाथ से हाथ मिलाकर उन्हें दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेने की बधाई दी।
इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी का भी अभिवादन किया. दोनों ने गर्मजोशी से एक दूसरे से हाथ मिलाया. लम्बे अरसे के बाद सीएम मोदी और पीएम मोदी की एक ही मंच पर इस तरीके की मुलाकात की तस्वीर दिखी. संयोग से योगी के सीएम पद की शपथ लेने के बाद सिर्फ नीतीश कुमार ही ऐसे मुख्यमंत्री रहे जिन्होंने आगे बढ़कर उन्हें बधाई दी. शेष सभी भाजपा शासित राज्यों के सीएम अपनी जगह से ही योगी का बधाई देते दिखे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…