Categories: पटना

विधानमंडल के बजट सत्र में आज पहली बार हुई वोटिंग, गृह विभाग के बजट पर विपक्ष का कटौती प्रस्ताव गिरा

पटना: बिहार विधानमंडल में आज बजट सत्र के 18वें दिन की कार्यवाही खत्म हो गई है। आज पहली बार विधानसभा में वोटिंग की नौबत आ गई थी। मामला गृह विभाग के बजट पर विपक्ष के लाए गए कटौती प्रस्ताव पर अटका। प्रस्ताव को चार बार ध्वनि मत से पास किया गया। बाद में राजद समेत विपक्ष ने प्रस्ताव पर वोटिंग की मांग की।

बड़ी बात यह थी कि इस दौरान न सीएम नीतीश कुमार सदन में मौजूद थे, न ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। हालांकि वोटिंग होने पर कटौती प्रस्ताव के विरोध में 113 (सत्तारूढ़ दल को मिले वोट) जबकि समर्थन में 60 (विपक्ष को मिले) मत पड़े। इस तरह विपक्ष का प्रस्ताव गिर गया और गृह विभाग का बजट अनुदान प्रस्ताव स्वीकृत हो गया।

इससे पहले शुक्रवार को बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में 18वें दिन की कार्यवाही भी विपक्ष के हंगामे के साथ शुरु हुई। पहले सुबह 11:45 बजे कार्य स्थगित किया गया। फिर 12 बजे कार्यवाही शुरु हुई, जो हंगामे की वजह से तुरंत ही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तब बिहार दिवस के दिन राज्य के विभिन्न जिलों से पटना आए छात्रों के सरकारी खाना खाने से बीमार पड़ जाने का मामला उठा।

इस पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है। जो भी अधिकारी दोषी पाए जाएंगे, उन पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि कल जो बीमार बच्चे पीएमसीएच में भर्ती कराए गए थे, अब सुरक्षित हैं। अपने घर चले गए हैं, लेकिन विभाग से जो चूक हुई है। उसकी जांच की जा रही है। मामले को संज्ञान में हमने लिया है, जो भी दोषी होंगे, उन पर सरकार कार्रवाई करेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026