Categories: पटना

जनता दरबार में एक छात्र पर झल्ला गए CM नीतीश, बोले- प्रवचन देने लगता है सब…

पटना: बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार में आम लोगों से उनकी शिकायतें सुन रहे हैं. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पूरे राज्‍य के लोग पहुंचे हुए हैं. इस दौरान स्‍टूडेंट क्रेडिट कार्ड से जुड़ी एक शिकायत के दौरान सीएम भड़कते दिखे. सीएम नीतीश ने छात्र को शिक्षा विभाग के पास भेजा, लेकिन छात्र अपनी बता कहते ही जा रहा था. इस पर सीएम थोड़ा झल्‍ला गए और वे बोले- प्रवचन देने लगता है सब…

हालांकि इसके तुरंत बाद उन्‍होंने अधिकारी को कहा कि इन शिकायतों को गंभीरता से सुनिए और छात्रों की परेशानी दूर कीजिए. उन्‍होंने कहा कि गोपालगंज से स्‍टूडेंट क्रेडिट कार्ड की शिकायतें अधिक आ रही हैं. इसको देख लीजिए. साथ ही उन्होंने ने अधिकारियों से चिंता जताते हुए कहा कि मैट्रिक परीक्षा पास करने वाले छात्रों को प्रोत्‍साहन राशि नहीं मिलने की शिकायतें भी अधिक हैं।

दरअसल जनता दरबार में आए गोपालगंज के एक छात्र ने कहा कि उसे स्‍टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. छात्र का कहना था कि पाटलिपुत्र विश्‍वविद्यालय में उसका तीन साल का कोर्स छह साल में भी पूरा नहीं हुआ. अधिकारी कहते हैं कि तुम्‍हें मुख्‍यमंत्री की वजह से ही योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. इस पर मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मैं तुम्‍हें अधिकारी के पास भेजता हूं, वे सारी बात समझ लेंगे. लेकिन छात्र अपनी बात बालता ही जा रहा था. इस पर मुख्‍यमंत्री थोड़ा झल्‍ला गए. वे बोले- प्रवचन देने लगता है सब…

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026