पटना: जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बात करने दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। इसको लेकर बिहार सरकार पूरी तरह सतर्क है। कोरोना की जांच और इसके प्रभावितों की इलाज की पूरी व्यस्था की जा रही है। बिहार में अभी ओमिक्रान का एक भी मामला नहीं है। इसकी जांच के लिए सैंपल हमलोगों ने दिल्ली भेजा है, जिसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन वेरिएंट की जांच बिहार में भी कराई जाएगी। इसकी तैयारी चल रही है।
पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार को पीछे दिखाया गया है तो फिर ऐसे राज्यों को आगे बढ़ाने के लिए भी उचित पहल केंद्र को करनी चाहिए। सभी राज्य विकास करेंगे तभी देश विकसित होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बिहार में पिछले 15 सालों में हर क्षेत्र में काम हुए हैं। 2004-05 में बिहार में प्रति व्यक्ति आय 7900 रुपये थी, जो बढ़कर 50,000 से भी अधिक हो गई है। इसी प्रकार शिक्षा, स्वास्थ्य सड़क, कानून व्यवस्था आदि सभी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर काम हुए हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…