Categories: पटना

मंदार पर्वत की चोटी पर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, कहा – सालों पुरानी ख्वाहिश हुई पूरी

बांका: बिहार के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल मंदार पर्वत पर सीएम नीतीश कुमार ने रोपवे का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि सालों पहले यहां हमलोग आते थे, लेकिन ऊंचाई के कारण हमेशा नीचे से ही लौटना पड़ता था। आज रोपवे की शुरुआत करने के बाद पहली बार पहाड़ पर बने मंदिर तक जाने का मौका मिला। यह बेहद खुशी की बात है। उन्होंने कहा पहले ऊपर तक जाना बेहद मुश्किल था, लेकिन अब सिर्फ चार मिनट में ही हम रोपवे की सहायता से सिर्फ चार मिनट में पहुंच सकते हैं।

मंदार पर्वत पर स्थित मंदिर का दर्शन कर बेहद खुश नजर आए सीएम नीतीश कुमार ने कहा जब हमने राजगीर में रोपवे का निर्माण किया था, उसी समय यह निर्णय लिया गया था कि ऐसे सभी जगहों पर रोपवे का निर्माण किया जाएगा। सीएम नीतीश कुमार ने इस दौरान बताया कि बिहार में छह जगहों पर रोपवे का निर्माण किया जाना है, जिसमें दूसरा रोपवे आज मंदार पर्वत पर शुरू किया गया।

नीतीश कुमार ने कहा कि यहां पहले भी आया था, लेकिन पहले कभी ऊपर नहीं जा पाया। आज ऊपर जाने का मौका मिला। ऊपर का नजारा बेहद आकर्षक था। सीएम ने कहा कि मंदार पर्वत का अपना महत्व है, लेकिन रोपवे के बन जाने से अब इसका महत्व और बढ़ जाएगा। साथ ही यहां आनेवाले लोगों के लिए भी यह पर्यटन का बेहतर साधन होगा।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024