समस्तीपुर: दिल्ली में दो आतंकी की गिरफ्तारी के बाद रेल मंडल में भी सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसमें आरपीएफ के अलावे रेल पुलिस एवं सभी जिलों को भी अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली में दो आतंकी को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। जिससे पुलिस को को देश के विभिन्न स्थानों पर रेल पुल पुलिया, रेलवे ट्रैक एवं भीड़ भाड़ के क्षेत्र में विस्फोट करने की जानकारी मिली है। इसको देखते हुए रेल मंडल के कमांडेंट ए के लाल ने मंडल में भी हाई अलर्ट कर दिया है। साथ ही सभी आरपीएफ पोस्ट को अलर्ट मोड में गहन गश्ती जांच करने का आदेश दिया है।जिसके बाद समस्तीपुर स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है ।
समस्तीपुर के अलावे रेल मंडल के अन्य स्टेशनों दरभंगा, सीतामढ़ी, सुपौल, मोतिहारी, बेतिया, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, खगडिया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया के एसपी एवं मुजफ्फरपुर और कटिहार रेल एसपी को पत्र लिखकर, संबंधित थानाध्यक्षों को भी विशेष निगरानी करने और सुरक्षात्मक कारवाई करने को निर्देशित किया गया है। ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकी जा सके।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…