Categories: पटना

सीएम नीतीश कुमार आज जाएंगे दरभंगा, दो दिन रहेंगे मिथिलांचल में….

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से मिथिलांचल के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। वे गुरुवार को दरभंगा एवं शुक्रवार को मधुबनी जिले में कई योजनाओं का कार्यारंभ करेंगे। उपचुनाव में जदयू की शानदार जीत के लिए मुख्यमंत्री कुशेश्वस्थान की जनता के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। उन्होंने चुनावी सभाओं में जनता से वादा किया था कि जीत के बाद उनसे मिलने आएंगे। इस कारण मुख्यमंत्री गुरुवार को सबसे पहले कुशेश्वस्थान जाएंगे। वहां लोक संवाद का आयोजन किया गया है। इसमें सीएम शामिल होंगे। उप चुनाव के समय स्थानीय नागरिकों ने जलजमाव की समस्या को प्रमुखता से उठाया था।

मुख्यमंत्री जलनिकासी से जुड़ी कुछ योजनाओं का कार्यारंभ करेंगे। उसके बाद दरभंगा में AIIMS के निर्माण की समीक्षा करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शुक्रवार को मधुबनी जिला के जयनगर पर कमला पर बराज और तटबंधों पर 80 किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्यारंभ करेंगेे। यह मिथिलांचल के लिए बड़ी सौगात साबित होगी। बराज से जहां सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा, तटबंध पर बनने वाली सड़कें यातायात के लिए वैकल्पिक साधन के अलावा तटबंधों की मजबूती में मददगार होंगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024