तरवारा के चांदपुर बाजार में मोबाइल दुकानदार की हत्याकांड के मामले में नवनिर्वाचित मुखिया पति समेत आठ लोग आरोपित, अनुसंधान के साथ साथ छापेमारी जारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के चांदपुर बाजार पर सोमवार की देर रात मोबाइल दुकान में सोए युवक की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर माधोपुर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया समेत आठ लोगों को आरोपित किया है।मृत युवक धीरज कुमार यादव उर्फ संटू लाल यादव के पिता बांकेलाल यादव ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि चांदपुर बाजार पर महाराजगंज थाना क्षेत्र के झझवा गांव निवासी अजय महतो जो आर्केस्ट्रा चलाता है।नर्तकी और मुखिया पति के साथ वीडियो वायरल करने की बात को लेकर विवाद हुआ था।वीडियो वायरल होने के विवाद को लेकर ही मेरे पुत्र की हत्या नवनिर्वाचित मुखिया पति के इशारे पर कर दी गयी है। मेरा पुत्र धीरज कुमार उर्फ़ संटू लाल यादव जो चांदपुर बाजार पर मोबाइल का दुकान तथा रसोई गैस रिफिलिंग का दुकान चलाता था।

वीडियो वायरल मामले को लेकर बीते 12 दिसंबर को आर्केस्ट्रा संचालक अजय महतो ने तीन चार अज्ञात लोगों के साथ मेरे बेटे के दुकान पर पहुंच कर गाली गलौज करने लगे।गाली देने का कारण पूछने पर उन लोगों ने कहा कि तुमने नवनिर्वाचित मुखिया कांति देवी के पति तथा ऑर्केस्ट्रा की नर्तकी के साथ वीडियो वायरल किया है।इसका अंजाम तुम्हें भुगतना होगा।तुम्हें जान से मार देंगे। हम लोग मुखिया पति सुनील प्रसाद गुप्ता के समर्थक हैं।नर्तकी के साथ वायरल वीडियो की बात को लेकर धीरे-धीरे चांदपुर बाजार के आसपास के लोग जमा होने लगे।लोगों के बीच-बचाव के बाद मामले को शांत कराया गया। इसके बाद दूसरे दिन प्रत्येक रोज की भांति खाना खाने के बाद मेरे भतीजे रविषेक यादव के साथ संटू लाल यादव गैस दुकान पर सोने चला गया।

जिसके बाद सोची समझी साजिश के तहत रात के करीब ग्यारह बजे चांदपुर गांव निवासी गोलू यादव मेरे बेटे के दुकान पर गया और मेरे भतीजे को बुलाकर अपने घर लेकर चला गया।रात के करीब 12 बजे गौर बुजुर्ग निवासी मुखिया कांति देवी के पति सुनील प्रसाद गुप्ता, शिक्षक जयशंकर प्रसाद गुप्ता, तीनों लोगों ने साजिश के तहत चांदपुर गांव निवासी गोलू यादव,सुमन ठाकुर,रंगलाल यादव,दिलीप यादव तथा माधोपुर गांव निवासी मांकेश्वर तिवारी के पुत्र देवेंद्र तिवारी को हथियार देकर संटूलाल यादव की गोली मारकर हत्या कराने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि गोली की आवाज सुनकर मैं अपने बथान से दौड़कर आया तो देखा कि उपरोक्त सभी लोग मेरे बेटे की गोली मारकर हत्या कर दिए हैं।उधर संटू लाल यादव की गोली मारकर हुई हत्याकांड को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जी.बी. नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्री प्रमोद कुमार सिंह द्वारा गहराई पूर्वक अनुसंधान करते हुए घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी कर रहे हैं।पुलिस का दावा है कि हर हाल में घटना में शामिल लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।जी.बी.नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्री प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि आगे की कार्रवाई वरीय पुलिस पदाधिकारी के दिशा निर्देश के आलोक में की जाएगी। इंस्पेक्टर श्री प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि हत्याकांड में दो लोगों को हिरासत में लेकर गहराई पूर्वक पूछताछ की जा रही है।पूछताछ के क्रम में अगर इनकी संलिप्तता तनिक भर भी पाई जाएगी तो हिरासत में लिए गए लोगों को वरीय पुलिस पदाधिकारी के दिशा निर्देश के आलोक में जेल भेज दिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026