Categories: पटना

प्रशांत किशोर के आरोप के बाद आया सीएम नीतीश कुमार का पहला रिएक्शन, पढ़ें क्या कहा

पटनाः प्रशांत किशोर ने गुरुवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव पर गंभीर आरोप लगाया है कि तीन दशक के बाद भी बिहार पिछड़ा राज्य है. ये राज्य निचले पायदान पर है. इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को जवाब दिया. सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये तो आप ही लोगों को पता है कि किया है कि नहीं किया है.

नीतीश कुमार ने कहा कि कौन क्या बोलता है उसका कोई महत्व नहीं है. महत्व है सत्या का. सब जानते हैं कि क्या हुआ है और कितना काम किया गया है. हमलोग किसी की बात का महत्व नहीं देते हैं. मीडिया की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप सब जानते ही हैं तो आप ही लोग बता दीजिए और जवाब दे दीजिए.

एक सवाल पर कि गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि कोरोना के बाद सीएए लागू करेंगे इस पर नीतीश कुमार ने जवाब दिया. सीएम ने कहा कि अभी कोरोना फिर बढ़ रहा है. हमारी चिंता अभी है कोरोना से लोगों की रक्षा करना, लेकिन जब पॉलिसी की बात होगी तो उसे अलग से देखेंगे.

प्रशांत किशोर ने पीसी में क्या कहा?

प्रशांत किशोर ने गुरुवार को अपनी पीसी में कहा कि लालू-नीतीश के 30 साल के शासनकाल के बावजूद बिहार पिछड़ा है. लालू-नीतीश बिहार में बदलाव नहीं ला पाए. बिहार आज नीति आयोग समेत हर रिपोर्ट में हर क्षेत्र में गरीब, पिछड़ा है. बिहार को बदलना है. नई सोच के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है. अभी पार्टी नहीं बना रहा. जो लोग बिहार को समझते हैं. बिहार की समस्या को समझते हैं. उनको एकजुट करने की जरूरत है. बिहार की समस्या को जो लोग दूर कर सकते हैं. उनके साथ काम करेंगे.

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी बनाऊंगा भी तो वह सिर्फ मेरी पार्टी नहीं होगी. जो लोग मेरे साथ जुड़ेंगे वह उनकी भी पार्टी होगी. एक ईंट मेरी होगी और एक ईंट उनकी होगा. 17-18 हजार लोगों को चिह्नित किया हूं जिनको पता है बिहार की समस्या क्या है व कैसे बिहार को बदला जाएगा. दो अक्टूबर से पश्चिम चंपारण के गांधी आश्रम से पदयात्रा शुरू करूंगा. कुल तीन हजार किलोमीटर पदयात्रा करूंगा. एक साल तक बिहार में घूमकर जनता की क्या उम्मीदें, आकांक्षाएं, समस्याएं हैं उसको समझना है. 10 साल के अंदर विकसित राज्यों की श्रेणी में बिहार को लाना है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024