छपरा: मशरक थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण और सड़कों पर यातायात नियमों के तरह सघन बाइक चेकिंग अभियान चलाया। जिसको लेकर थाना परिसर सड़क पर ही सघन बाइक चेंकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में एएसआई ओमप्रकाश यादव, हरिनन्दन गोस्वामी, प्रमोद कुमार एवं डीएन राम दलबल के साथ बिना मानक के चलने वाले करीब दो दर्जन वाहनों को पकड़़ जुर्माना लगाया। पुलिस द्वारा थाना के सामने मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चला बिना मानक के वाहन चलाने वाले चालकों को सबक सिखाया तथा उनपर आर्थिक जुर्माना लगाया गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने करीब दो दर्जन बाइक को पकड़ा। जिनके चालकों द्वारा बगैर मानक पूरा किये वाहन चलाया जा रहा था। किसी के पास डीएल नहीं था तो किसी के वाहन के कागजात पूरे नहीं थे। इस दौरान पुलिस ने इन वाहन चालकों से सात हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाने से दुपहिया चालकों में हड़कंप मचा रहा। कई वाहन चालक पुलिस के अभियान को देख दूसरे रास्ते से निकल भागे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि यह रूटिंग जांच है। अपराध नियंत्रण को लेकर अपराधियों पर विशेष नजर रखने के लिए सघन वाहन चेकिंग लगातार चलेगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…