Categories: पटना

UP चुनाव में CM नीतीश-आरसीपी…..दोनों के नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट से गायब होने पर उठे सवाल…..आखिर क्या है माजरा….

यूपी चुनाव में बिहार की सत्ताधारी जेडीयू के दो सबसे बड़े नेता यूपी में चुनाव प्रचार करने नहीं जायेंगे।

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके सबसे खास व मोदी कैबिनेट में मंत्री आरसीपी सिंह ने अपने आप को यूपी चुनाव प्रचार से अलग कर लिया है। जानकारों का कहना है कि इन दोनों नेताओं को रिजल्ट के बारे में बखूबी पता है, लिहाजा इन दो नेताओं ने अपने आप को अलग कर लिया है। वैसे यूपी में जाकर योगी सरकार की नाकामी को गिनाने पर बीजेपी का कोपभाजन बनना पड़ सकता है। ऐसे में इन दोनों ने अपना नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में रखने से मना कर दिया है।

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए जदयू के स्टार प्रचारकों की सूची में न तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम शामिल है और ना ही केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को जगह दी गई है. जनता दल यू के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए शुक्रवार को देश के मुख्य चुनाव आयुक्त को स्टार प्रचारकों की सूची भेज दी है।

दरअसल उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए जेडीयू ने चुनाव आय़ोग को अपने स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी है. जेडीयू ने 15 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आय़ोग को सौंपी है. इस सूची को देखकर जो पहली बात सामने आ रही है कि नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश में प्रचार करने नहीं जायेंगे. उनका नाम स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026