पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भले महिलाओं की मांग पर बिहार में शराबबंदी की हो लेकिन बिहार की महिलाएं भी शराब पीने में पीछे नहीं हैं। मामला पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के सिविल कोर्ट का है जहां कानून का पाठ पढ़ाने वाले एक अधिवक्ता को कोर्ट परिसर में ही शराब का जाम छलकाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है, बताया जा रहा है कि पीरबहोर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर करवाई की है जिसमे वकील उपेंद्र कुमार नशे के धुत में पाया गया वही ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है।गिरफ्तार नशे में धुत अधिवक्ता उपेंद्र कुमार गोपालपुर थाना क्षेत्र के जकरियापुर गांव का रहनेवाला है। जो कि पटना व्यवहार न्यायालय में प्रैक्टिस करता था। जहां पर नशे की हालत में पाया गया है।
वहीं दूसरी तरफ पीरबहोर थाना क्षेत्र के भवर पोखर की रहने वाली महिला भी नशे के हालत में पाई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नशे में धुत महिला को ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जिसमे शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुष्टि के बाद महिला पर मद्य निषेध कानून के तहत धाराओ में एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…