Categories: पटना

CM नीतीश ने कहा- लालू का हम नोटिस नहीं लेते, न ही ऐसे लोगों को वैल्यू देते

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी सोमवार को तारापुर और कुशेश्वरस्थान में चुनाव प्रचार करने पहुंचे. प्रचार के बाद पटना लौटते ही नीतीश ने लालू यादव को लेकर तल्ख़ टिप्पणी कर की. उन्होंने साफ़-साफ़ शब्दों में कहा कि वह लालू यादव का कोई नोटिस नहीं लेते और न ही ऐसे लोगों को वैल्यू देते हैं।

पटना के जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डे से बाहर निकलते समय बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया से बात की. सीएम नीतीश ने लालू को लेकर एक बड़ा बयान दिया. नीतीश कुमार ने कहा कि ” चुनाव में जीत का दावा करने में लोगों का क्या जाता है. ई लोग अंदर (जेल में) रहता है तब बतियाता है. बाहर रहता है तब भी बतियाता है. हमको इनलोगों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी. हम जानते हैं कि जब ये राज करते रहे तो क्या करते रहे. सेवा करते रहे ? बोलने का अपना है. बोलते रहना है. जिसको जो मर्जी बोलता रहे, उससे हमको कोई भी मतलब नहीं है. हम कोई भी इम्पोर्टेंस नहीं देते.”

लालू को लेकर सीएम नीतीश ने आगे कहा कि “हम तो नोटिस ही नहीं लेते. इन लोगों का तो काम ही है, कुछ-कुछ बोलते रहना. काम तो कभी करना नहीं है. काम से कोई दिलचस्पी नहीं है. सिर्फ जुबान से बोलते रहना है. तो ऐसे लोगों की बात पर हम कभी वैल्यू नहीं देते हैं.” जब मीडिया ने नीतीश से कहा कि लालू यादव भी चुनाव प्रचार करने के लिए जाने वाले हैं. इसपर नीतीश ने कहा कि “जाये, खूब जाये. जाना चाहिए. क्या दिक्कत है. जो काम नहीं करे. सिर्फ बोले. तो ऐसे लोगों को खूब पब्लिसिटी मिलती है. पब्लिसिटी के लिए तो लोग बोलबे न करेगा.”

बिहार विधानसभा उपचुनाव में दो सीटें जीतकर सरकार गिराने के दावे को लेकर नीतीश ने तेजस्वी पर भी निशाना साधा. सीएम ने कहा कि “चलिए न. जनता न मालिक है. क्या होगा, उसको पता ही चलेगा. हम इन लोगों पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं देंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026