Categories: पटना

छपरा: कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखकर मनाये दिवाली का पर्व: जिलाधिकारी

छपरा: जिलाधिकारी डॉ निलेश रामचन्द्र के द्वारा बताया गया कि इस वर्ष दीपावली पर्व 04 नवम्बर 2021 को मनाई जाएगी। 03 नवम्बर 2021 को धनतेरस है। धनतेरस के दिन आमजन द्वारा खरीददारी की जाती है जिससे बाजारों में भीड़-भाड़ होना आमबात है। दीपावली के रात्रि में लोग घरों में दीपश्रृख्ला आदि प्रज्जवलित करते है। कई स्थानों पर पंडाल लगाकर लक्ष्मी जी की प्रतिमा स्थापित कर भब्य पूजा का आयोजन भी किया जाता है। ऐसे में पूजा पंडालों, बाजारों, मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भीड़-भाड़ रहेगी। जिससे कोविड संक्रमण बढ़ने की संभावना रहेगी।

जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है और राज्य भर में वायरल फीवर का प्रसार देखा जा रहा है। ऐसे में जिलाधिकारी के द्वारा आमजन को पर्व-त्योहार के मौके पर भीड़-भाड़ से बचने एवं राज्य सरकार के द्वारा समय-समय निर्गत कोरोना गाईड लाईन का अनुपालन करने का निदेश दिया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि विगत दिनों में बकरीद, मुहर्रम, जन्माष्टमी और दुर्गा पूजा का त्योहार जिलावासियों द्वारा पूर्णतः शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया है जो बहुत अच्छी बात है। जिलाधिकारी ने कहा कि छपरा शहर के सुनारपट्टी एवं साहेगंज में दीपावली के दिन काली पूजा का भी आयोजन किया जाता है जिसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी, सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर को कोविड-19 से संबंधित गाईड लाईन का अनुपालन करवाने का निदेश दे दिया गया है। त्योहार को घ्यान में रखकर भगवान बाजार, छपरा मुफस्सिल तथा सोनपुर सहित सभी संबंधित थानाध्यक्ष को लगातार गश्ती जारी रखने का निदेश दे दिया गया है ताकि देर रात्रि में स्टेशनों पर उतरने वाले यात्रियों अपने घरों तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो, किसी संभावित घटना से बचा जा सके।

जिलाधिकारी के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को यह निर्धारित करने का निदेश दिया गया है कि पटाखें के भंडारण एवं ब्रिक्री बिना पूर्वानुमति के न किया जाय। धनतेरस के दिन देर रात तक दुकानें खुली रहेंगी एसे में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का भी निदेश दे दिया गया है। विधि-व्यवस्था संधारण हेतु सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, सोनपुर एवं मंढ़ौरा अपने अपने क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था के प्रभार में रहेगे। जिला स्तर पर जिला आपदा नियंत्रण कक्ष चौबीस घंटे कार्यरत रहेगा जिसका दूरभाष संख्या-06152-245023 है। विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में डॉ गगन, अपर समाहर्त्ता-सह- अपर जिला दण्डाधिकारी, सारण, रहेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026