Categories: पटना

उड़ीसा से VRS लेकर लौटे CM नीतीश ने खास IAS को बनाया अतिरिक्त परामर्शी, अन्य दायित्व भी सौंपे जायेंगे…

पटना: उड़ीसा से VRS लेकर लौटे आईएएस अफसर मनीष कुमार वर्मा को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त परामर्शी के पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। मंगलवार को ही बिहार कैबिनेट से अतिरिक्त परामर्शी का पद स्वीकृत किया गया था।

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी का दायित्व राज्य के विकास से संबंधित नीतियों, संकल्प एवं कार्यक्रम के निर्धारण एवं इनके प्रभावी और परिणाम उन्मुख कार्यान्वयन के साथ-साथ निर्धारित समय में लक्ष्यों की प्राप्ति के संदर्भ में मुख्यमंत्री को आवश्यक परामर्श देना होगा. आवश्यकता पर अतिरिक्त पारमर्शी को अन्य दायित्व भी सौंपे जा सकेंगे. मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी की नियुक्ति के बाद इनके वेतन-भत्ता-सुविधा एवं सेवा शर्त का निर्धारण वित्त विभाग के परामर्श से मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग करेगा. मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी का नियंत्रण विभाग मंत्रिमंडल सचिवालय होगा।

बता दें, मनीष वर्मा 2000 बैच के उड़ीसा कैडर के आईएएस अफसर रहे हैं। काफी दिनों तक इन्होंने बिहार में काम किया है। ये मुख्यमंत्री के सचिव रहे हैं। वीआरएस लेने के बाद नीतीश सरकार ने इन्हें बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का सदस्य बनाया था। अब इन्हें एक और दायित्व मुख्यमंत्री का अतिरिक्त परामर्शी बनाया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026