Categories: पटना

दामाद ने पहले ससुर को पिलाई शराब, फिर पुलिस को फोन करके कराया गिरफ्तार… जाने पूरा मामला

पटना: दामाद ने नशे की हालत में ससुर सहित दो लोगों को जेल भिजवा दिया। हालांकि शराबी ससुर ने कहा कि उसे और उसके दोस्त को दामाद ने ही गांव पर बुलाकर शराब पिलाई और जब उसकी बात नहीं माने तो पुलिस को सूचना देकर पकड़वा दिया। पश्चिमी चंपारण के करमचट थाने की पुलिस ने ससुर नंदलाल राम व मुकेश पासवान को गिरफ्तार कर उसकी मेडिकल जांच कराई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।

इसके बाद दोनों के खिलाफ मद्य निषेध एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस गिरफ्त में आए तेनुआ गांव के नंदलाल राम ने बताया कि लालापुर गांव के उसके दामाद विरेंद्र ने उसे अपने गांव पर बुलाया था। मैं अपने ही गांव के मुकेश पासवान के साथ बाइक से वहां गया। वहां जाने के बाद जिस बिंदु पर बात करनी थी, वह बात हुई।

इसके बाद दामाद ने ही दोनों को शराब पिलाई। इसके बाद दोनों अपने गांव जाने की बात बोले तो दामाद ने कहा कि अगर आपलोग यहां नहीं ठहरते हैं तो पुलिस को सूचना देकर पकड़वा दूंगा। हमलोगों ने सोचा मजाक कर रहा है और हमलोग वहां से चल दिए। अमांव गांव के पास पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

इस मामले में करमचट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस दोनों व्यक्तियों को नशे की हालत में अमांव गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। रामपुर पीएचसी में मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें दोनों द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024