Categories: पटना

ब्रेकिंग न्यूज़ : बिहार में लॉकडाउन या नाईट कर्फ्यू पर सीएम नितीश शाम 6 बजे करेंगे घोषणा, हाई लेवल मीटिंग जारी

पटना : बिहार में लॉकडाउन लगेगा या कर्फ्यू, इस पर सीएम नीतीश कुमार की हाईलेवल मीटिंग जारी है। इस बैठक में सीएम नीतीश के अलावा स्वास्थ्य विभाग के सभी बड़े अफसर मौजूद हैं। वहीं सभी जिलों के डीएम और एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ चुके हैं। आज की बैठक में इस बात का फैसला किया जाएगा कि बिहार को कोरोना से बचाने के लिए सरकार क्या कदम उठाने जा रही है। इस पर सीएम नितीश शाम 6 बजे घोषणा करेंगे।

बिहार में लगातार बिगड़ रहे हालात : राज्य में कोरोना से हालात खराब होते जा रहे हैं। दो दिन लगातार 6 हजार से ज्यादा पॉजिटिव के बाद पिछले 24 घंटे में न सिर्फ 8 हजार के करीब नए संक्रमित मिले हैं बल्कि इन्ही 24 घंटों में 34 लोगों की जान कोरोना वायरस ने ले ली है। ऐसे हालात को देखते हुए इस बैठक के बाद क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप बड़ा फैसला ले लेगा, ये तय हो चुका है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में सीएम नीतीश की उच्चस्तरीय बैठक चल रही है।

गौरतलब है कि राज्य में कोरोना वायरस हर रोज रिकॉर्ड तोड़ रहा है. शनिवार को राज्य में अब तक के सर्वाधिक 7,870 नए मामले सामने आए. इसी दौरान राज्य में 34 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई. राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कोरोना के मिले 7,870 नए मामलों में पटना में सबसे अधिक 1,898 नए मामले सामने आए. इसके अलावा राज्य के गया में 610, भागलपुर में 322, मुजफ्फरपुर में 541, बेगूसराय में 326, पश्चिम चंपारण में 269, सारण में 256, मुंगेर में 255, सहरसा में 247, औरंगाबाद में 215, वैशाली 167 तथा पूर्णिया में 153 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026