Categories: पटना

कोरोना मरीजों को नहीं मिल रही “रेमडीसीविर” दवा तो घबराएं नहीं, यह दवा भी है बेहद कारगर…

पटना: बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में कोरोना का दूसरा स्ट्रेन अपना पाँव पसार चुका है. कोरोना इस कदर फैल चुका है की अस्पतालों में जगह कम पड़ जाने के कारण लोगों का इलाज नहीं हो पा रहा है. कई अस्पतालों में आईसीयु फुल है तो कहीं बेड भी नहीं मिल रहा है. ऐसे में एकमात्र दवाई रेमडीसीविर है. जो लोगों की जान बचाने में कारगर साबित हो रहा है. हालाँकि यह दवा भी या तो बाजारों में ऊँची कीमत पर बिक रहा है. या पूरी तरह से गायब है.

इस मामले को लेकर आईएमए के अध्यक्ष डॉक्टर सहजानंद ने कहा की अगर रेमडीसीविर दवाई नहीं मिल रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है. हमारे यहां और भी दवाइयां हैं. जिससे उसका इलाज सही तरीके से किया जा सकता है. मोनोसेफ और डेकसोना ये दवा भी उतना ही कारगर है जितना कि रेमडीसीविर. उन्होंने कहा की ऐसा नहीं है की यह काम नहीं कर सकता है. मैंने सैकड़ों ऐसे मरीजों का इलाज इन दवाओं से किया है और कर भी रहा हूं.

वहीँ टीकाकरण को लेकर डॉक्टर सहजानंद ने कहा की इसको लेकर तरह तरह के अफवाहें फैलाई जा रही है. इससे बचने की जरुरत है. लोग राजनीति प्रोपगेंडा से दूर रहें. भारत में बनी वैक्सीन बहुत ही कारगर है. हमने भी लिया है. ऐसे नहीं कि वैक्सीन लेने से लोगों की मौत हो रही है. पहला डोज लेने के बाद थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत होती है. जब दूसरा डोज ले लिया जाता है तो हमारा बॉडी वायरस से लड़ने लायक हो जाती है. इसलिए वैक्सीन का दोष नहीं है. वही डॉक्टर सहजानंद ने सरकार से यह मांग की है की धार्मिक सीरियल फिर से चालू करना चाहिए. जिससे लोग जल्दी से घर जाकर सीरियल देख सके.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026