Categories: पटना

25 सितंबर को दिल्ली जाएंगे CM नीतीश….

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उग्रवाद प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में भाग लेने दिल्ली जाएंगे. मुख्यमंत्रियों की बैठक 26 सितंबर को होनी है. यह बैठक केंद्रीय मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 25 सितंबर को दिल्ली जाएंगे. जहां वे बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।

बता दें कि 26 सितंबर को बिहार सहित उग्रवाद प्रभावित सभी राज्यों की दिल्ली में बैठक आयोजित की गई है. सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बैठक में शामिल होने के लिए केंद्र सरकार ने आमंत्रित किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस बैठक में शामिल होंगे. बताते चलें कि बिहार के कई जिले उग्रवाद प्रभावित हैं।

उग्रवाद प्रभावित इलाकों के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चल रही है. उन्हें मुख्यधारा में लाने की कोशिश भी की जा रही है. वहीं उग्रवाद के नियंत्रण के लिए भी कार्रवाई की जा रही है. आगे की रणनीति के लिए बैठक में चर्चा की जाएगी.

बिहार में 16 जिले नक्सल उग्रवाद से प्रभावित थी. लेकिन अब यह संख्या घटकर 10 हो गई है. अरवल, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, वैशाली और नालंदा जिला को नक्सल उग्रवाद से मुक्त कर दिया गया है. लेकिन जमुई, गया, लखीसराय, औरंगाबाद जैसे जिले अत्यधिक उग्रवाद प्रभावित जिलों में से एक हैं. ऐसे देश के 8 राज्यों के 25 जिलों को अत्यधिक नक्सलवाद प्रभावित जिलों की सूची में रखा गया है।

इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में केंद्र सरकार उग्रवाद से निपटने के साथ उन्हें मुख्यधारा में लाने की योजना पर चर्चा करेगी. जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे. साथ ही पार्टी के नेताओं के साथ भी बैठक कर सकते हैं. आशंका जताई जा रही है कि यूपी चुनाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026