अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की मौत की जांच CBI ने संभाली…

गठित की गई जांच टीम…

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत की जांच CBI ने संभाल ली है।केंद्र सरकार ने इस मामले में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और सीबीआई जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई है,इस मामले में सीबीआई मुख्यालय की विशेष अपराध शाखा जांच करेगी और जांच के दौरान टीम लखनऊ सीबीआई टीम की भी मदद लेगी।

सीबीआई ने यूपी पुलिस से अबतक की जांच समेत सभी दस्तावेज मांगे

सीबीआई मुख्यालय में सीबीआई निदेशक ने जांच को लेकर बैठक बुलाई है।बैठक में जांच को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं।साथ ही सीबीआई ने उत्तर प्रदेश पुलिस से अबतक की जांच समेत सभी दस्तावेज मांगे हैं।सीबीआई सीएफएसएल के विशेषज्ञों की टीम को मौके पर पहुंचकर मुआयना करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

शाम तक प्रयागराज पहुंच सकती है सीबीआई की विशेष टीम

बताया जा रहा है कि आज देर दोपहर या शाम तक सीबीआई की विशेष टीम प्रयागराज पहुंच सकती है।सीबीआई की विशेष जांच टीम प्रयागराज के जार्जटाउन थाने भी जाएगी और तमाम दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेगी,सीबीआई इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से भी पूछताछ करेगी।

बता दें कि महंत नरेंद्र गिरि सोमवार को अपने मठ के एक कमरे में मृत पाये गए थे।पुलिस के मुताबिक, गिरि ने कथित तौर पर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने कहा कि एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें महंत ने लिखा है कि वह मानसिक रूप से परेशान हैं और अपने एक शिष्य से व्यथित हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026