पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समाज सुधार अभियान के तहत औरंगाबाद में हैं। वे मगध क्षेत्र के पांच जिलों की जीविका दीदी को संबोधित किया। औरंगाबाद पुलिस लाइन कैम्पस से दहेज प्रथा एवं बाल-विवाह जैसी कुरीतियों के उन्मूलन एवं नशा मुक्ति को लेकर सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर कहा कि एक हफ्ते से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। अन्य जगहों पर संख्या बढ़ रही है। लेकिन पटना में सबसे ज्यादा संख्या हो गई है। उसके बाद गया में मरीज मिले हैं। इसलिए सबको सजग रखना है। हम कल जनता के दरबार में थे। हम क्या बतायें जनता दरबार के बाहर भी कोरोना जांच की जाती है। लेकिन जब जांच की गई तो क्या बतायें….188 लोग कुल आये थे जिसमें 8 लोग पॉजिटिव निकल गये। खाना खिलाने वाले में से पांच लोग पॉजिटिव निकल गये। सुरक्षा के काम में लगे लोगों में 8-10 लोग पॉजिटिव निकल गये। आज हम यहां से लौट कर पटना जा रहे हैं। शाम सात बजे सारे जगहों से रिपोर्ट लेकर आगे बातचीत करेंगे और कल अंतिम रूप से निर्णय लेंगे।
राजधानी पटना हाट स्पॉट बना हुआ है। मंगलवार दोपहर को आई रिपोर्ट में 522 नए लोग पॉजिटिव मिले हैं। इससे हड़कंप मच गया है। वहीं, मंगलवार दोपहर 12 बजे तक एक और डॉक्टर संक्रमित मिले हैं। बताया जा रहा है इन्होंने 26 से 28 दिसंबर तक पटना में आयोजित IMA के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में शामिल अब तक करीब 150 डॉक्टर संक्रमित पाए जा चुके हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…