✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान में बढ़ती ठंड व कनकनी को लेकर स्कूल जाने में बच्चों को हो रही परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने आठ जनवरी तक स्कूलों में पठन पाठन कार्य बंद रखने का निर्देश दिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों में किंडर गार्डन से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओंं का पठन पाठन बंद रखने काे निर्देशित किया गया है।
साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को इस आदेश का सख्ती से अमल कराने को कहा गया है। बता दें कि शीतलहर के कारण जिले में लगातार तापमान गिर रहा है। सुबह और रात के समय कोहरे का भी कहर देखने को मिल रहा है। डीईओ ने बताया कि सीनियर क्लास के बच्चे स्कूल आ सकेंगे, क्योंकि सोमवार से सीनियर क्लास के बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाने का अभियान शुरू हाे चुका है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…