Categories: पटना

CM नीतीश का जनता दरबारः स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के देर से आने पर मुख्यमंत्री ने चुटकी ली….

पटना: जनता के दरबार में मुख्‍यमंत्री कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार लोगों की समस्‍याएं सुन रहे थे। मुख्‍यमंत्री ने इस दौरान स्‍वास्‍थ्‍य महकमे के अधिकारियों की लेटलतीफी पकड़ी। इसपर उन्‍होंंने चुटकी भी ली। फोन कर कहा कि आप लेट तो आ गए न। दरअसल मधेपुरा से आए एक फरियादी की समस्‍या पर बात करने के लिए उन्‍होंने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारियों की खोजखबर ली थी।

मधेपुरा से आए फरियादी ने बताया कि मुख्‍यमंत्री जी जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्‍सा महाविद्यालय में 2019 में विभिन्‍न पदों पर बहाली के लिए विज्ञापन निकला था। लेकिन औपबंधिक सूची निकालने के बाद कुछ नहीं हुआ। सीएम ने कहा कि वह संस्‍थान तो बीसे (2020) में चालू हुआ है न। फरियादी ने कहा कि नहीं सर, 19 में। इसके बाद बगल में बैठे अधिकारी की तरफ मुखातिब होकर सीएम ने कहा कि हम तो गए ही थे। मार्च 20 में ही तो हुआ था। फरियादी चला जाता है। सीएम पूछते हैं स्‍वास्‍थ्‍य वाले आ गए। उनके स्‍टाफ बताते हैं कि जी, आ गए। सीएम उधर ताकते हुए पूछते हैं, कहां पर हैं। फिर जवाब मिलता है सर वहां पर।

इसके बाद वे कहते हैं कि स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को फोन लगाओ। फोन लगते ही सीएम कहते हैं, क्‍या भाई आप लेट तो आ गए न। उधर से कुछ कहा जाता है तो सीएम हंसते हुए कहते हैं लेट हुआ न। इसके बाद वे बोलते हैं कि ये मधेपुरा वाले आए हैं। कर्पूरी चिक‍ित्‍सा महाविद्यालय वाले। जरा आप देख लीजिए। आपके पास भेज दिए हैं। 2019 में वैंकेंसी निकली थी। लेकिन काम शुरू हुआ था 2020 में। उसके बाद ही तो कोरोना का दौर शुरू हुआ है। लेकिन किस चीज की भर्ती का मामला है। देख लीजिए। सब तो करवाना न चाहिए।

सीतामढ़ी से आए एक शिक्षक ने छह माह का वेतन लंबित होने की शिकायत की। एक फरियादी ने कहा कि एक शिक्षक पर प्रपत्र क गठित है। पोशाक एवं भवन निर्माण मामले में गड़बड़ी का आरोप सिद्ध होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। लोक शिकायत निवारण अधिकारी की रिपोर्ट के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई है। इस पर एक अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026