पटना: जातीय जनगणना का मुद्दा एक बार फिर से जोर पकड़ रहा है. आज मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम के बाद सीएम नीतीश ने इस बात का ऐलान किया कि बिहार में जल्द ही जातिगत जनगणना कराई जाएगी. बिहार सरकार इसके लिए तैयार है. इसको लेकर बातचीत चल रही है और जल्द ही इसपर सर्वदलीय बैठक की जाएगी. इससे किसी भी जाती की उपेक्षा नहीं होगी।
नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना को लेकर कई चीजें रुकी हुई थी. जिसपर अब तेजी से काम होगा. आपस में बातचीत होगी. सब लोग मन बना लिए हैं. केंद्र से भी कह दिए हैं कि हम लोग अपने तरीके से जनगणना करायेंगे. नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने पहले ही स्पष्ट किया था कि राज्य आधारित जनगणना करने का विकल्प खुला है।
बता दें कि इसको लेकर आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर दिया है. तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना कराने में हो रही देरी को लेकर नीतीश कुमार पर हमला बोला है. उन्होंने लिखा है कि जातीय जनगणना को लेकर अगस्त में PM से मिले. सितंबर में केंद्र ने जातीय जनगणना से मना किया. अक्टूबर में CM ने कहा जल्दी ही सर्वदलीय बैठक बुलायेंगे. दिसंबर में हमने CM से बैठक बुलाने की याद दिलाई, पुनःआग्रह किया. पता नहीं अब 5 महीनों बाद भी नीतीश जी किस डर से बैठक नहीं बुला पा रहे है?
इससे पहले तेजस्वी यादव ने कहा था कि “जब हम कुंवारे थे, तभी सीएम नीतीश ने कहा था कि इस संबंध में बातचीत करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे. अब मेरी शादी भी हो गई, मेरा हनीमून भी हो गया. लेकिन बैठक अब तक नहीं हुई. ऐसे में सवाल है कि वो बैठक कब कराएंगे?”
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…