Categories: पटना

सीएम नीतीश की प्रशांत किशोर से मुलाकात ने बढ़ाया सियासी तापमान….अटकलों का बाजार गर्म

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लम्बे अरसे के बाद चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मुलाकात की है. दिल्ली दौरे पर गए सीएम नीतीश से प्रशांत किशोर ने मुलाकात की।मुलाकात के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि उनके प्रशांत किशोर से पुराने संबंध रहे हैं. दोनों के बीच ऐसे मुलाकात होते रही है. हालांकि प्रशांत के साथ उनकी मुलाकात में दोनों के बीच किन मुद्दों पर बात हुई और क्या भविष्य में प्रशांत किशोर को जदयू में शामिल किया जाएगा इस पर नीतीश ने कुछ नहीं कहा है। वैसे अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

हालांकि, प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कोविड हो गया था। उसके बाद वे पहली बार दिल्ली आए हैं। लिहाजा उनसे मुलाकात करने गए थे। जब उनको कोविड हुआ था उस समय भी हमने फोन पर बात की थी। इसके अलावे और कोई बात सीएम नीतीश कुमार से नहीं हुई है।

बता दें, जदयू में शामिल होने के बाद सीएम नीतीश ने प्रशांत किशोर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया था। लेकिन कुछ समय बाद ही जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं से प्रशांत किशोर की तल्खी हो गई। रिश्तों में आई तल्खी के बाद प्रशांत किशोर ने जदयू छोड़ दिया था.चुनावी रणनीतिकार के अपने पेशेवर रूप में प्रशांत किशोर अलग अलग पार्टियों के लिए काम करने लगे. हाल के दिनों तक वे बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जुड़े रहे। बताया जाता है कि प्रशांत किशोर की ममता बनर्जी से भी रिश्ते खराब हो गए। वैसे प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के लिए भी रणनीति बनाने का काम किया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026