Categories: पटना

रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी भीषण आग, धू-धू कर जले डिब्बे

पटना: बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह अचानक खड़ी ट्रेन में आग लग गई। जानकारी के अनुसार, आग दिल्ली से आने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में लगी है। देखते ही देखते आग की लपटें तेज होती चली गईं और ट्रेन धू-धूकर जलने लगी।

गनीमत यह रही कि जब ट्रेन में आग लगी तो वह पूरी तरह से खाली थी। स्टेशन पर मौजूद लोगों और कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। इसी बीच दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की बोगियों में शनिवार सुबह करीब नौ बजे आग लग गई। बताया जा रहा है कि अबतक दो कोच जल चुके हैं। जबकि तीसरी बोगी भी आग के चपेट में है।

अग्निशमन दस्ता आग बुझाने की कोशिश में जुटा है। ट्रेन का रैक जयनगर से लाकर यहां लगाया गया था। सदर एसडीओ अश्विनी कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार, नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमित कुमार दल बल के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर आग बुझाने में लगे रहे। स्टेशन पर भारी संख्या में भीड़ जुटी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026