Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मुख्यमंत्री ग्रामीण नल-जल योजना में दोषियों पर करें कार्रवाई: प्रभारी मंत्री

परवेज अख्तर/सिवान: कलेक्ट्रेट के सभागार में प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक शनिवार को की। इस दौरान सात निश्चय योजना की बिंदुवार समीक्षा की। मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल योजना के तहत जिले में हो रहे कार्य की गुणवत्ता पर जोर दिया। इस योजना के तहत कार्य में लापरवाही बरतने वाले दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। उपविकास आयुक्त सुनील कुमार ने बैठक में बताया कि इस योजना के तहत राशि उठाकर कार्य नहीं कराने वाले 12 दोषियों पर एफआइआर की जा चुकी है। शेष दोषियों पर एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना में संतुष्टी जाहिर की तो इंदिरा आवास योजना में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि इस योजना में राशि उठाकर आवास का कार्य नहीं पूरा कराने वाले लाभुकों से राशि वसूली की कार्रवाई की जाए। इसके अलावा जिले में दो जगहों पर इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव है, जो भूमि उपलब्ध नहीं होने के चलते अधर में लटका हुआ है। इसको लेकर मंत्री ने एडीएम विधुभूषण चौधरी को शीघ्र भूमिका चयन कर प्रस्ताव विभाग को भेजने की बात कही। ताकि जिले में दोनों कॉलेजों का भवन निर्माण कार्य शुरू हो सके। बैठक में एमएलसी शिवप्रसन्न यादव ने दरौंदा प्रखंड में पीएचईडी के द्वारा लगाए गए प्लास्टिक के नल, टावर आदि खराब होने की शिकायत पर विभाग ने कहा कि लोहे का नल लगाने के लिए टेंडर किया जा चुका है। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर सहित सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई व रख-रखाव के लिए किसी एजेंसी को लगाने की बात कही। इसपर मंत्री ने नगर परिषद को शौचालयों की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। बैठक में सांसद ओमप्रकाश यादव, डीएम रंजिता, विधायक हेमनारायण साह सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026