Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

आज से जिले में पॉलीथिन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू

परवेज अख्तर/सिवान: गांधी मैदान में शनिवार को रविवार से पॉलीथिन प्रतिबंध लागू होने को लेकर सरकारी व निजी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शपथ दिलाई गई। साथ ही नगर परिषद की ओर से छात्रों के बीच कपड़ा का थैला वितरण किया गया। ईओ सुशील कुमार, उप सभापति बब्लू साह ने छात्रों से अपील किया कि आप भी प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करें। साथ ही लोगों को भी जागरूक करें। छात्रों ने प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम किया। प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले प्राकृतिक नुकसान के बारे में शिक्षकों को भी छात्रों से बताने को कहा गया। जिले में रविवार से प्लास्टिक बैन लागू हो जाएगा। ऐसे में प्रयोग करने वालों कार्रवाई व जुर्माना किया जाएगा। ईओ ने बताया कि इसके पहले नगर परिषद होटल मालिक, व्यवसायिक, फुटपाथी दुकानदारों के साथ बैठक कर प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का आग्रह कर चुका है। साथ ही जुर्माना के बारे में भी विस्तृत जानकारी दे चुका है। मौके पर सभी सरकारी व निजी स्कूलों के संचालक, वार्ड पार्षद सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल थीं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024